फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kushinagar is 24 hours late and weekly Atyodaya Express is 18 hours late.

Basti News: कुशीनगर 24 घंटे तो साप्ताहिक अत्योदय एक्सप्रेस 18 घंटे लेट

Sun, 03 Dec 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 03 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar is 24 hours late and weekly Atyodaya Express is 18 hours late.
बस्ती। मौसम का प्रभाव रेल यातायात पर भी दिखने लगा है। ट्रेन विलंब से चल रही हैं। इसके चलते यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। शनिवार को साप्ताहिक अत्योदय एक्सप्रेस 18 घंटे विलंब थी। शुक्रवार की शाम 6:53 बजे मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस 24 घंटे विलंब से रही। इसके अलावा वैशाली एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से दिल्ली की ओर रवाना हो गई। जबकि गोरक्षधाम 40 मिनट देरी से थी। शनिवार को बिहार से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस भी चार घंटे लेट रही।
विज्ञापन

जिले से मुंबई व दिल्ली की ओर जाने वालीं ट्रेनें की रफ्तार पर मौसम ने ब्रेक लगा दिया है। इसके चलते ट्रेन विलंब से चल रही हैं। शनिवार को गोरक्षधाम, वैशाली व कुशीनगर एक्सप्रेस विलंब से आईं। इसके अलावा सुबह मुंबई व दिल्ली से आने वाली ट्रेनें भी खासी देरी से आईं। लोकमान्य से छपरा तक जाने वाली रक्सौल एक्सप्रेस 19 घंटे देरी से चल रही है। यात्री गोलू चौधरी ने बताया कि ट्रेन में शुक्रवार को आरक्षण टिकट लिया, मगर यह ट्रेन 24 घंटे विलंब से आने की सूचना है। कहा कि पूरी रात खराब हो गई। दिनभर परेशान रहा। अब ट्रेन आने की जानकारी के बाद थोड़ी राहत मिली है। पूरा परिवार परेशान है।
विज्ञापन

दिल्ली जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा करना मुश्किलों भरा होता है। पूरे परिवार के साथ दिल्ली तक की यात्रा करनी है। मगर, वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक विलंब बताई जा रही है। पूरा स्टेशन परिसर ट्रेनों के विलंब होने के कारण खचाखच है। स्टेशन अधीक्षक नसीम ने बताया कि ट्रेनें विलंब होने का कारण मौसम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed