फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   kurki notice of two accused

Basti News: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों के घर व दुकान की होगी कुर्की

Mon, 10 Apr 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 10 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
kurki notice of two accused
- सोनहा थाना पुलिस ने 13 मार्च को दर्ज किया था केस
विज्ञापन

- आरोपी प्रिंस जायसवाल व आकाश चल रहे हैं फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोनहा थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के मकान और दुकान की कुर्की की जाएगी। इस संबंध में न्यायालय से जारी नोटिस के तहत रविवार को डुग्गी-मुनादी कराई गई। साथ ही कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है।
प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि गत 13 मार्च को युवती सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इसमें दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि आरोपी प्रिंस जायसवाल निवासी असनहरा और आकाश तिवारी निवासी नौवागांव थाना सोनहा फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

विशेष न्यायधीश पॉक्सो एक्ट ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में हाजिर न होने पर कुर्की करने का आदेश जारी किया है। इसके अनुपालन में थाना प्रभारी के साथ चौकी प्रभारी असनहरा मनीष जायसवाल की टीम ने डुग्गी-मुनादी कराते हुए आरोपी प्रिंस जायसवाल के असनहरा स्थित मकान व दुकान पर और आरोपी आकाश के नौवागांव स्थित मकान पर कुर्की की नोटिस चस्पा किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर एक माह के अंदर आरोपित हाजिर नहीं होते हैं तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed