{"_id":"68fbe5f69846f66d5c0a24c9","slug":"kuano-aarti-at-amhat-ghat-today-preparations-complete-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146341-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अमहट घाट पर कुआनो आरती आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अमहट घाट पर कुआनो आरती आज, तैयारियां पूरी
Sat, 25 Oct 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कुआनो नदी को प्रदूषण से मुक्त कराने और जनजागरण के उद्देश्य से आयोजित होने वाली भव्य कुआनों आरती की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह आरती शनिवार को शाम 5 बजे से अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर के निकट आयोजित की जाएगी। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और पर्यावरण प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए चित्रांश क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगुप्त के शिवनगर तुरकहिया स्थित आवास पर तैयारी बैठक हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, सजावट, झांकी और भंडारे की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
चित्रांश क्लब अध्यक्ष प्रकाश मोहन श्रीवास्तव और महिला विंग अध्यक्ष लक्ष्मी अरोरा ने बताया कि इस वर्ष कुआनो आरती को और भव्य स्वरूप देने की पूरी तैयारी की गई है। आकर्षक धार्मिक झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुआनों नदी की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
महिला विंग और युवा सदस्यों ने संयुक्त रूप से घाट की सजावट, प्रकाश व्यवस्था और मंच तैयारियों की जिम्मेदारी संभाली है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा कर्मियों, स्वयंसेवकों और स्वास्थ्य टीम की भी तैनाती की जाएगी। बैठक में दिनेश श्रीवास्तव ‘मास्टर साहब’, अजय कुमार श्रीवास्तव, रत्नाकर श्रीवास्तव ‘आदर्श’, रेखा चित्रगुप्त, सर्वेश श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ल ‘पप्पू’, शीला पाठक, संध्या दीक्षित, अर्चना श्रीवास्तव, शैल पांडेय, संज्ञा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि कुआनों आरती न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह नदी संरक्षण और पर्यावरण बचाने का सामाजिक संदेश भी है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाएं।