फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Krishna was born, joy spread everywhere, congratulations rang out.

Basti News: जन्मे कान्हा, चहुंओर छाया उल्लास, बजीं बधाइयां

Sat, 05 Sep 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Krishna was born, joy spread everywhere, congratulations rang out.
पुलिस लाइन में सजी झांकी संवाद - फोटो : सांकेतिक
बस्ती। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को जिलेभर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। आधी रात को जैसे ही कान्हा का जन्म हुआ, मंदिरों से लेकर घरों तक जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु खुशी से झूम उठे और एक-दूसरे को बधाई दी। भगवान कृष्ण का पंचामृत से अभिषेक कर आरती उतारी गई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया और श्रद्धालुओं ने व्रत खोला।
विज्ञापन

जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही मंदिरों और घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। जगह-जगह भगवान कृष्ण और राधा की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाया। तुलसी पत्र, कमल और कनेर के फूल अर्पित किए। कई स्थानों पर कान्हा को मोर पंख भी चढ़ाया गया।
विज्ञापन

शाम होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय रहा। आधी रात को कृष्ण जन्म के समय शंख और घंटियां बज उठीं। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयकारों के बीच भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से लेकर गांवों तक जन्माष्टमी की धूम रही। घरों में बच्चों ने कृष्ण-राधा का रूप धारण किया। कई जगह केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। देर रात तक कृष्ण भजनों से वातावरण गूंजता रहा।
-------
जनता होटल के पास दिखा वृंदावन और गोकुल का नजारा
शहर में जनता होटल के पास जन्माष्टमी पर भव्य झांकी सजाई गई। वृंदावन और गोकुल की तर्ज पर तैयार झांकी में गोवर्धन पर्वत समेत कई दृश्य आकर्षण का केंद्र रहे। झांकी देखने के लिए शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। यहां मेले जैसा माहौल रहा। शाम को भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं शहर के अन्य मंदिरों को भी फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया। रात 12 बजते ही कृष्ण जन्मोत्सव शुरू हुआ और श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए। भगवान का अभिषेक कराने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। गांधीनगर, पुरानी बस्ती, कटरा, आवास विकास, पुराना डाकखाना, मंगल बाजार और रेलवे स्टेशन समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जन्माष्टमी के आयोजन हुए। देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा शहर कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया।

--------
जन्मे कन्हाई, जयकारों से गूंजा मंदिर
फोटो
कलवारी। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित थाना परिसर कलवारी में बने राधा कृष्ण मंदिर पर शुक्रवार मध्य रात्रि को कन्हाई के जन्म होते ही मंदिर परिसर में नंदलाल, नंद गोपाल आदि जयकारों से गूंजने लगा। थाना प्रभारी संतोष कुमार सपत्नी सहित आचार्य राकेश शास्त्री के सानिध्य में विधि-विधान से बाल गोपाल के जन्मोत्सव के सभी कार्य करवाते हुए उनकी पूजा अर्चना करने के बाद आरती उतारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed