फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   korona

डूडा कर्मी, पांच बंदियों समेत 49 मिले संक्रमित

Wed, 14 Oct 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
korona
49 ने जीती कोरोना से जंग, अब तक मिले 4134 केस में 3653 हो चुके हैं स्वस्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में बुधवार को नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) के एक कर्मी व पांच बंदियों सहित कुल 49 कोरोना जांच में पॉजिटिव मिले। कोरोना संक्रमण से अब तक 77 की जान जा चुकी है। जिले अब तक कुल 4134 केस मिले हैं। इसमें से 3653 स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को 49 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में 404 एक्टिव केस हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
डीएम ने बताया कि बुधवार को 2037 नमूने एकत्र करके भेजे गए। जांच का क्रम लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाकर कोरोना की जांच कर रही है। लक्षण के अलावा बिना लक्षण वाले भी जांच करा रहे हैं। कोरोना का प्रभाव अब प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगा है, मगर आम लोगों को अब भी सचेत रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही आपको संकट में डाल सकती है। ऐसे में कोरोना प्रोटोकाल का शत प्रतिशत पालन करें।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि पूर्व में जिले से 144761 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से 760 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिलेभर में 169 स्थान को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 95, हर्रैया में 55, भानपुर में सात व रुधौली में 12 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सामान्य रूप से जनजीवन प्रतिबंधित है। आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed