{"_id":"67ae4027559d1155990eec67","slug":"knowledge-of-aspects-related-to-evaluation-is-necessary-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131983-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मूल्यांकन से जुड़े पहलुओं की जानकारी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मूल्यांकन से जुड़े पहलुओं की जानकारी जरूरी
Fri, 14 Feb 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में आयोजित अतिथि व्याख्यान में मौजूद शिक्षावद्
अतिथि व्याख्यान में नैक से जुड़े मानकों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यावेदन परिषद (नैक) की ओर से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. सौरभ ने नैक से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए अपनाई जाने वाली पद्धतियों के बारे में बताया गया।
व्याख्यान की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा के साथ हुई। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के प्रो. प्रदीप श्रीवास्तव ने व्याख्यान की शुरुआत की। मुख्य वक्ता प्रो. सौरभ ने नैक से जुड़े 10 प्रमुख मानकों पर चर्चा की। प्रो. सौरभ ने कहा कि महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए मूल्यांकन से जुड़े पहलुओं की जानकारी बेहद जरूरी है।
उन्होंने जीपीएस और डिजिटल डेटाबेस के भंडारण के महत्त्व, महाविद्यालय की फैकल्टी से जुड़ी जानकारियों का भंडारण, आधार भूत संरचना से संबंधित जानकारी, अध्ययन व पठन-पाठन से संबंधित डिजिटल संसाधनों के महत्त्व, रिसर्च संसाधनों की आवश्यकता आदि जानकारी दी।
विज्ञापन
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता डाॅ. शिवेंद्र मोहन पांडेय ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय के अधिकतर शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद रहे।