फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Knife attack while returning from party

Basti News: बहूभोज से लौटते वक्त चाकू से हमला

Mon, 05 Jun 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 05 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Knife attack while returning from party
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के पाथरभीर गांव में आयोजित बहूभोज से लौटते समय मारपीट व चाकू से हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के कृष्णा भगौती गांव निवासी राम जियावन ने तहरीर दी। जिसमें बताया है कि वह कुछ लोगों के साथ शुक्रवार/शनिवार को अपने रिश्तेदार राम सुमेरे के घर से बहू भोज में शामिल होकर देर रात लौट रहे थे। 10-12 अज्ञात लोगों ने पाथरभीर गांव के बाहर बाग में रोक लिया। इसके बाद प्रिंस, गोलू उर्फ रोशन, सनोज और विकास कुमार को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। घायल होकर जमीन पर गिरने के बाद आरोपी भाग निकले। भागते वक्त मौके पर आरोपी एक बाइक छोड़ गए। थानाध्यक्ष जर्नादन प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed