फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kishore Died in Thundering Elecric

बिजली गिरने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

Thu, 12 May 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kishore Died in Thundering Elecric
बिजली गिरने से किशोर की मौत
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती)। सोनहा थाना क्षेत्र के धोषण ग्राम पंचायत के रघुनाथपुर मजरे पर बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे अचानक आए आंधी तूफान में बिजली गिरने से सत्रह वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह खेत में पिता के साथ गन्ने की सिंचाई कर रहा था। घटना के वक्त उसके पिता छाता लेने घर गए थे।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे भानपुर क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी। उस समय रघुनाथपुर निवासी रवि अपने पिता राम प्रसाद यादव के साथ गन्ने के खेत की सिंचाई कर रहा था। मौसम खराब होता देख राम प्रसाद छाता लाने घर चले गए। इसी बीच तेज आवाज के साथ खेत में बिजली गिरने से वहां मौजूद रवि के सिर के पीछे का बाल और पीठ का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया और वह बेहोश होकर खेत में ही गिर पड़ा। घर से वापस आए पिता ने रवि को बेहोश देखकर आनन-फानन उसे सीएचसी भानपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कक्षा नौ के छात्र रवि की असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। रवि तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी व प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की। तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी ने बताया कि चूंकि घटना दैवीय आपदा की श्रेणी में आती है। ऐसे में सरकार की ओर से जो भी अनुमन्य सहायता राशि होगी, उसे पीड़ित परिवार को दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed