{"_id":"62d85118568f6c6bdf4d8565","slug":"kisan-diwas-organised-in-vikas-bhaawn-sabhagar-basti-news-gkp4443808148","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस: समस्याओं से जूझ रहे किसानों को आश्वासन की घुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस: समस्याओं से जूझ रहे किसानों को आश्वासन की घुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान दिवस : समस्याओं से जूझ रहे किसानों को आश्वासन की घुट्टी
बस्ती। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। निस्तारण की उम्मीद लेकर आए किसानों को अधिकारियों ने आश्वासन की घुट्टी पिलाकर वापस भेजा दिया।
हर माह के तीसरे बुधवार को कृषि विभाग विकास भवन सभागार में सुबह दस बजे से किसान दिवस का आयोजन करता है। बुधवार को इसमें दो दर्जन से अधिक विभाग ने हिस्सा लिया। सूखा व मंहगाई की मार झेल रहे किसानों ने अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताया। बहादुरपुर ब्लॉक के धौराहरा निवासी परमानंद सिंह ने सीडीओ पूछा कि सूखा से किसानों को राहत देने के लिए प्रशासन की ओर से अब तक क्या कदम उठाए गए। सीडीओ ने बताया कि प्रयास चल रहा है। इसी ब्लॉक के भेलवल निवासी अरविंद सिंह ने पूछा कि सम्मान निधि योजना के तहत आधार सत्यापन चल रहा है लेकिन बुजुर्ग किसानों का अंगूठा मैच नहीं कर रहा है। इस समस्या के लिए कृषि विभाग क्या कर रहा है।
उप निदेशक कृषि ने बताया कि सभी प्रगतिशील किसान ऐसे बुजुर्गों का नाम, पता, मोबाइल नंबर व आधार की छाया प्रति सहित सूची विभाग को उपलब्ध करा दें। जिससे शासन से दिशा निर्देश मांगा जा सके। नवोन्मेषी पुरस्कार से सम्मानित सदर ब्लॉक के गौरा निवासी किसान राम मूर्ति मिश्रा ने अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड अयोध्या से पूछा कि रजवाहा में पानी कब मिलेगा तो अधिशासी अभियंता ने 21 जुलाई तक पानी मिलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कृषि विभाग से पूछा कि बभनान चीनी मिल किसानों को सोलर झटका मशीन दे रही है मवेशियों और जंगली जानवरों से फसलों को सुरक्षित करने के लिए विभाग क्या प्रयास कर रहा है? उप कृषि निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि बाड़ लगाने के लिए सरकार की ओर से कोई योजना संचालित नहीं की जा रही है। मौके पर सीवीओ डॉ. अश्वनी तिवारी, उद्यान अधिकारी राम विनोद मौर्या, डीएओ अधिकारी मनीष सिंह, संदीप वर्मा, संकटहरण पांडेय आदि मौजूद रहे।