फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   kisaan sammaan

बेहतर उत्पादन पर 66 किसानों को मिला प्रगतिशील किसान सम्मान

Sat, 26 Dec 2020 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
kisaan sammaan
प्रेक्षागृह में किसान सुभाष चंद्र को सम्मानित करते सांसद, डीएम और एसपी। - फोटो : BASTI
बेहतर उत्पादन पर 66 किसानों को मिला प्रगतिशील किसान सम्मान
विज्ञापन

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिले के 14 ब्लॉकों आयोजित हुआ कार्यक्रम, पीएम के संबोधन का भी हुआ प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शुक्रवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिले के 14 ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित हुए। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर कृषि, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य क्षेत्र में बेहतर उत्पादन करने वाले 66 किसानों को प्रगतिशील किसान सम्मान से पुरस्कृत किया गया।
सदर ब्लॉक का कार्यक्रम प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। यहां मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र को संजीवनी देने के लिए तमाम योजनायें संचालित कर रहीं हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की धनराशि सीधे किसानों के खाते में जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि कृषि काननू से बिचौलिया व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। इसी कारण विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार ने स्वयं सहायता समूहों की उपलब्धियों के बारे में चर्चा की। उप कृषि निदेशक डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को बताया। अंत में डीएम आशुतोष निरंजन ने आगंतुकों को धन्यवाद दिया। संचालन जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। मौके पर एडीएम अभय कुमार मिश्रा, एसपी हेमराज मीणा, एडीएम आशाराम वर्मा , डीएचओ राजेंद्र यादव, डिप्टी पीडी (आत्मा) शेख नुरुद्दीन, राजेश त्रिपाठी, हेरंब नाथ त्रिपाठी, अभिषेक प्रजापति, नीरज यादव, संकट हरण पांडेय, अमित कुमार, शचि वर्मा, प्रदीप चतुर्वेदी, युवा भाजपा नेता आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

4.18 लाख पीएम किसान के लाभार्थी
सुशासन दिवस पर प्रधानमंत्री ने जिले के करीब 4,18,576 किसानों को किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त भेजी। उप कृषि निदेशक डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सातवीं किस्त के रूप में किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये मिलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौंपा गया यंत्रों पर अनुदान का चेक
सदर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से दो किसान समूहों को फार्म मशीनरी बैंक के लिए अनुदान राशि का चेक और ट्रैक्टर की चाबी दी गई। तीन किसानों को पंपिंगसेट व दो को रोटावेटर पर अनुदान का चेक देकर सम्मानित किया गया। उद्यान विभाग की ओर से पांच किसानों को पैक हाउस व पांच को पावर ट्रिलर पर अनुदान का चेक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed