{"_id":"66de1b279f98a53b5500c514","slug":"kidnapped-the-girl-and-forced-her-to-do-something-wrong-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123476-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवती को अगवा कर गलत काम के लिए डाला दबाव, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवती को अगवा कर गलत काम के लिए डाला दबाव, तीन पर केस
Mon, 09 Sep 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया क्षेत्र का मामला, जांच सीओ हर्रैया को सौंपी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र की एक युवती को अगवा कर गलत काम करने का दबाव डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस तीन महिलाओं पर अपहरण करने, एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच सीओ हर्रैया को सौंपी गई है।
पैकोलिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 23 अगस्त को उनकी बेटी के साथ गांव की गुड़िया और गुड़िया की मौसी बाजार गई थी। शाम तक घर न लौटने पर गुड़िया की मां से पूछने गई। उसकी मां ने जवाब दिया कि परेशान मत हो, एक हफ्ते में बेटी वापस आ जाएगी। उनकी बातों पर विश्वास कर कुछ दिन तक बेटी के आने का इंतजार किया। फिर पूछने गई तो कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया और आनाकानी करने लगी। 28 सितंबर को शोभा देवी के माध्यम से उनकी बेटी से मोबाइल फोन पर बात हुई।
पीड़िता की मां का कहना है बेटी ने फोन पर बताया कि उसे जिन लोगों ने रखा है, वे गलत काम करवाने का दबाव बना रहे हैं। मुझे घर आना है। पीड़िता की मां को शक है कि गुड़िया व उसकी मौसी ने उनकी बेटी को कहीं छिपा रखा है और उससे गलत काम करवाना चाहती हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शोभा देवी, उनकी बेटी गुड़िया और बहन के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल नंबर आदि की मदद से छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।