फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khichdi community meal organized in the Brahmin Mahasabha premises

Basti News: ब्राह्मण महासभा परिसर में खिचड़ी सहभोज का आयोजन

Sun, 01 Feb 2026 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Khichdi community meal organized in the Brahmin Mahasabha premises
बस्ती। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा मालवीय मार्ग स्थित ब्राह्मण महासभा परिसर में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि यह खिचड़ी सामाजिक समरसता का असली उदाहरण है,इस खिचड़ी के माध्यम से भारत का सर्व समाज एक साथ जुड़ता है।
विज्ञापन

संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री शम्भू नाथ मिश्र ने कहा कि खिचड़ी तो एक बहाना है समस्त सनातनी समाज को एक साथ लाना है, आज हम ब्राह्मणों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है सदियों से ब्राह्मण ने सर्व समाज का मार्गदर्शन किया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री डाॅ. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आज समाज को तोडने बांटने की साजिश राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है हमारे पूर्वजों ने समाज संचालन की मजबूत संरचना का निर्माण किया था जो सबसे बुद्धिमान और विद्वान थे वह ब्राह्मण थे जिन्होंने ने कर्म के अनुसार समस्त समाज को उचित और सम्मानित स्थान दिया था सभी कार्य महत्वपूर्ण थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नवीन दूबे ने कहा कि हम समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए कृतसंकल्प हैं निरंतर इस कार्य के लिए तत्पर हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य नारायण शुक्ल कहा कि जिस प्रकार खिचड़ी में मुख्य घटक चावल है इसके साथ तमाम सब्जियां, दालें, मसाले एक साथ मिलाकर तैयार किया जाता है ऐसी ही संरचना हमारे समाज की है जैसे खिचड़ी में नमक ज्यादा हो जाए तो खिचड़ी का स्वाद खराब हो जाता है बस इसी तरह समाज की भी है उन्होंने आज के वर्तमान परिवेश को समझा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed