फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khanda installed at Guru Gobind Singh Chowk; surge of devotion.

Basti News: गुरु गोविंद सिंह चौक पर स्थापित हुआ खंडा, उमड़ी आस्था

Sun, 14 Jun 2026 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Khanda installed at Guru Gobind Singh Chowk; surge of devotion.
बस्ती। शनिवार को वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह से कंपनीबाग चौराहा गूंज उठा। पंजाब से आया गुरु गोविंद सिंह का पवित्र ‘खंडा’ गुरु गोविंद सिंह चौक पर स्थापित किया गया। सड़क चौड़ीकरण के दौरान कंपनीबाग स्थित गुरु गोविंद सिंह चौक को हटाना पड़ा था। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती के प्रयास से पुनः इसका भव्य निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सिख पंथ का शौर्य, न्याय और एकता का प्रतीक सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के नाम पर बना कंपनी बाग चौक ‘बोले सो निहाल’ के जयकारों से गूंज उठा। सड़क चौड़ीकरण के दौरान हटाए गए गुरु गोविंद सिंह चौक को नए स्वरूप में पुर्नस्थापित कर दिया गया। पंजाब के मोगा से चलकर आया सिखों का पवित्र प्रतीक चिह्न खंडा पूरे सम्मान के साथ चौक पर स्थापित किया गया। फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से हुए भव्य स्वागत ने माहौल को भावुक कर दिया। पीडब्ल्यूडी की ओर से भव्य चौक का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता उमेश विश्वकर्मा, जेई अभिषेक सिंह लगातार निगरानी कर रहे हैं। पूर्वांचल सिख वेेलफेयर सोसायटी के संस्थापक सरदार जगबीर सिंह ने बताया कि खंडा सिख धर्म का सर्वोच्च धार्मिक प्रतीक है। इसके बीच में दोधारी तलवार खंडा सत्य और न्याय का प्रतीक है। इसके चारों ओर चक्कर ईश्वर की एकता और अनंत काल को दर्शाता है। दोनों ओर की दो कृपाणें मीरी-पीरी यानी आध्यात्मिक और राजनीतिक शक्ति का संदेश देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंडा त्याग, शौर्य और कमजोरों की रक्षा का संकल्प दिलाता है। गुरु गोविंद सिंह ने इसे पंथ की पहचान बनाया था। जैसे ही क्रेन से खंडा को चौक पर उतारा गया, उपस्थित लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। बीडीए सचिव कीर्ति प्रकाश भारती को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा द्वारा सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।

बीडीए के एक्सईएन हरिओम गुप्ता, ज्ञानी प्रदीप सिंह, हरभजन सिंह, जोगिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरि सिंह बबलू, राजेश चित्रगुप्त, अखिलेश शुक्ला, तरनजोत सिंह, ओम प्रकाश अरोड़ा, जय प्रकाश अरोड़ा, अमृतपाल सिंह सनम, राजेंद्र सिंह, सुधांशु मिनोत्रा, जसबीर सिंह, राजा सिंह, विनोद सचदेवा, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed