{"_id":"67ed86b3c7e7007bc4043ca7","slug":"khalilabad-mla-met-aadarshs-family-and-gave-financial-help-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134431-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आदर्श के परिजनों से मिले खलीलाबाद विधायक, दी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आदर्श के परिजनों से मिले खलीलाबाद विधायक, दी आर्थिक मदद
Thu, 03 Apr 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी बुधवार को दुबौलिया क्षेत्र के उभाई गांव में पहुंचे। आदर्श के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी की। खलीलाबाद सदर विधायक ने कहा कि परिवार की तरफ से जो भी आरोप पुलिस कर्मियों पर लगाए गए हैं। इसकी निष्पक्ष जांच होगी। किसी भी स्तर पर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर लापरवाही नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और जिस तरीके से पुलिस की कार्यशैली पर परिवार की तरफ से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उसकी हर हाल में जांच कराई जाएगी।
बता दें उभाई गांव निवासी 16 वर्षीय आदर्श उपाध्याय को स्थानीय पुलिस द्वारा थाने में बुलाकर 24 घंटे लाकप में रखा गया था और इसके बाद उसे उसकी मां और भाई के साथ वापस भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि थाने पर आदर्श की जमकर पुलिसकर्मियों के द्वारा पिटाई की गई और इसी के चलते बाद में उसकी तबीयत खराब हुई और हरैया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया है और एक दरोगा व एक सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। जबकि पीड़ित परिवार की तरफ से पुलिस कर्मियों पर एफआईआर की मांग की जा रही है। विधायक के साथ उमेश चंद्र त्रिपाठी, मनीष चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, मधुकर पांडेय, प्रिंस पांडेय, अभिषेक पांडेय, ऋषभ त्रिपाठी ''''रिशु'''' ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दीया।