फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khair Academy defeated the Gaurav Cricket Team by four wickets.

Basti News: खैर अकादमी ने गौरव क्रिकेट टीम को चार विकेट से दी शिकस्त

Fri, 26 Jun 2026 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Khair Academy defeated the Gaurav Cricket Team by four wickets.
क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले मैदान में टॉस उछालते अंपायर स्रोत आयोजक - फोटो : 1
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में बृहस्पतिवार को अंडर-14 आयु वर्ग के क्रिकेट सीरीज में चौथा मैच खेला गया। मैच में खैर क्रिकेट अकादमी ने गौरव क्रिकेट टीम को चार विकेट से हराया।
विज्ञापन

निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में गौरव क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरव क्रिकेट अकादमी ने पूरे 25 ओवर खेल कर आठ विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया।गौरव क्रिकेट अकादमी की तरफ से अभिषेक ने 76 रन बनाए। अनुराग चौधरी ने 24, आदित्य यादव ने 23, हर्ष पांडेय ने 17 और प्रिंस जायसवाल ने 16 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से सिद्धू गोंड ने तीन विकेट झटके। सुधीर ने दो, खालिद और आयुष शुक्ला ने एक-एक विकेट लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी ने 24.01 ओवर में मुकाबले को चार विकेट से जीत लिया। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से आदित्य शर्मा ने 46 रन बनाए। साहित्य ने 40, अनवर अली ने 26 और अभिनव ने 13 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव क्रिकेट अकादमी की तरफ से अनस ने दो विकेट लिए। हर्ष पांडेय ने दो, रवि और शुभम प्रजापति ने एक-एक विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी करने वाले सिद्धू गोंड को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed