{"_id":"6a4ab3b670f4f896ba0edc4c","slug":"khair-academy-defeated-jaipuria-by-20-runs-basti-news-c-207-1-bst1005-161805-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खैर अकादमी ने जयपुरिया को 20 रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खैर अकादमी ने जयपुरिया को 20 रन से दी शिकस्त
विज्ञापन
क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी स्रोत स्वयं
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को अंडर-14 आयु वर्ग के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबले में खैर क्रिकेट अकादमी ने जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी बस्ती को 20 रन से हराया।
निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में खैर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी ने पूरे 30 ओवर खेल कर नौ विकेट के नुकसान पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से यश शर्मा ने 53 और आदित्य शर्मा ने 52 रनों की पारी खेली। यश शुक्ला ने 24 और शशि भूषण ने 19 रन बनाए। जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी बस्ती की तरफ से अश्मित पांडेय और अंकित गोंड ने तीन-तीन विकेट झटके।
वंश चौधरी और अतुल चौधरी ने एक-एक विकेट लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी बस्ती ने 29.4 ओवर में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जयपुरिया क्रिकेट टीम की तरफ से रितेश चौधरी ने 71, प्रशांत गुप्ता ने 36, अश्मित पांडेय ने 18 और शिवांश पांडेय ने 10 रन बनाए। खैर क्रिकेट बस्ती की तरफ से प्रखर सिंह ने तीन विकेट चटकाए। अभय, आयुष शुक्ला, खालिद, सुधीर और देव पाठक ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
मुकाबले को खैर क्रिकेट अकादमी ने 20 रन से जीत लिया। जयपुरिया क्रिकेट बस्ती की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले रितेश चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।