फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   kateshwar park is in bad condition

काम के नाम पर उजाड़ दिया पार्क       

Fri, 01 Jun 2018 11:13 PM IST
basti
basti Updated Fri, 01 Jun 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
kateshwar park is in bad condition
उजड़ा कटेश्वर पार्क। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के गांधी नगर में स्थित कटेश्वर पार्क के सुंदरीकरण को ग्रहण लगा है। यहां अमृत योजना के तहत शुरू कराए गए दस लाख कार्य के बदले पालिका ने 47 लाख रुपये भुगतान कर दिया है और पार्क अब भी जर्जर हालत में ही है। हालांकि, योजना को पूरा करने के लिए जुलाई 2018 तक की समय सीमा निर्धारित है, मगर स्थितियां गवाही दे रही हैं कि कार्य पूरा होने मेें अभी लंबा वक्त लगेगा। 
वर्ष 2015-16 में अमृत योजना के तहत शहर के पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाना है। सुंदरीकरण योजना में शामिल कटेश्वर पार्क की सूरत संवारने के लिए निविदा निकाली गई। काम भी शुरू करा दिया गया।  कटेश्वर पार्क में नौका विहार, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला और अन्य संसाधन स्थापित करने, ट्वाय ट्रेन संचालित करने, फाउंटेन फौव्वारा सहित वाकिंग पेवमेंट बनाए जाने की योजना थी। इसके लिए काम भी शुरू हुआ। पार्क के सुंदरीकरण के नाम पर उसे उजाड़ दिया गया। जगह-जगह गड्ढे खोद दिए गए। एक गड्ढे में तो दीवार खड़ीकर उसके चारों ओर सरिया निकाले गए हैं, जो यहां आने जाने वाले बच्चों के लिए कभी भी खतरा पैदा कर सकते हैं। इसके निर्माण के लिए जुलाई तक की समय सीमा तय की गई है, मगर अब तक जो निर्माण हुआ है उससे यह तय है कि अभी कटेश्वर पार्क के सुंदरीकरण में लंबा समय लगेगा। इधर कटरेश्वर पार्क में करीब दस लाख रुपये के कार्य कराने के बाद ठेकेदार ने चुप्पी साध ली। इसके बाद जिम्मेदारों से साठगांठ कर 47 लाख रुपये का भुगतान गुपचुप ढंग से करा लिया है। खबर तो यह है कि पूर्व में जो आगणन तय था उसे और बढ़ाने के लिए ठेकेदार व जिम्मेदार साठगांठ कर लिए हैं। नगर पालिका समय सीमा पूरी होने के बाद शासन को नया आगणन भेज कर निर्माण की लागत और अधिक करेगा।  
विज्ञापन

प्रभारी अधिशासी अधिकारी केके चौबे ने कहा कि कटेश्वर पार्क निर्माण के लिए जितना धन आया था वह मार्च में ही खर्च कर दिया गया। यह सही है कि जो कार्य हुआ है उसके लिए शासन से निर्गत संपूर्ण राशि करीब 47 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। पार्क में कितना कार्य हुआ यह तो जांच का विषय है, मगर जो भुगतान हुआ होगा वह मेजरमेंट बिल के आधार पर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed