{"_id":"6948520d63eb9c2b040428b2","slug":"kasturbas-warden-got-the-sheesham-tree-cut-down-the-tehsildar-got-it-preserved-basti-news-c-207-1-bst1006-149863-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कस्तूरबा की वार्डन ने कटवा दिया शीशम का पेड़, तहसीलदार ने सुरक्षित रखवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कस्तूरबा की वार्डन ने कटवा दिया शीशम का पेड़, तहसीलदार ने सुरक्षित रखवाया
कस्तूरबा विद्यालय रामनगर में सुरक्षित रखवाई गई लकड़ी।
Link Copied
भानपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामनगर में लगे शीशम के पुराने पेड़ को 18 दिसंबर की रात में बिना किसी अनुमति के कटवा दिए जाने का मामला सामने आया है। तहसील दिवस में गांव के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत की थी। अगले दिन रविवार को तहसीलदार पंकज गुप्ता जांच करने मौके पर पहुंचे तो मामला सही निकला। उन्होंने तत्काल कटे हुए शीशम की लकड़ियों को सुरक्षित रखवाया। नरखोरिया निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि कस्तूरबा विद्यालय परिसर में स्थित शीशम के पेड़ को वार्डन ने कटवा दिया है। मामले की जांच में पहुंचे तहसीलदार को शिकायत सही मिली। उन्होंने वार्डन को शीशम की लकड़ी का उपयोग करने या बेचने से रोक दिया। उनके निर्देश पर उसे सुरक्षित रखवाया गया है। जबकि वार्डन कंचन सिंह ने बताया कि पेड़ काफी पुराना होकर विद्यालय के भवन पर लटक गया था।
विज्ञापन
इससे हादसे की आशंका थी। सुरक्षा की दृष्टि और ठंड में अलाव जलाने के उद्देश्य से सूखे पेड़ को कटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।