फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   kartik purnima celebrated

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Sat, 04 Nov 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
kartik purnima celebrated
कुदरहा क्षेत्र में सरयू नदी के घट पर श्रद्धालुओं ने गोदान किया। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
बस्ती। कार्तिक पूर्णिमा पर जिले के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाई। पूजा अर्चन के बाद लोगों ने वैदिक परंपराओं के अनुसार दान दक्षिणा दिया।    परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मखौडा धाम में शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्नान दान किया।
विज्ञापन

राम जानकी मंदिर के सामने स्थित पतित पावनी मनोरमा नदी में सुबह से ही स्नान का क्रम शुरू हो गया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने रामजानकी मंदिर में पूजा की। विद्वान पुरोहितों ने गोदान तथा मनोरमा आरती का कार्यक्रम संपन्न कराया। मंदिर के पुजारी सूरजदास वैदिक ने बताया कि रामायण काल से मख क्षेत्र विख्यात है।    
विज्ञापन

 
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लालगंज कस्बे के निकट कुआनो-मनोरमा नदी के पवित्र संगम में स्नान किया। इसके अलावा सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर भी पवित्र जल में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। इधर बानपुर कस्बे में मेला भी लगा जहाँ पहुच पर लोगों ने अपने जरूरत के अनुसार सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के टांडा घाट पर डुबकी लगाई। दर्जनों गांवों के श्रद्धालु भोर से ही नदी में स्नान शुरू कर दिया। माता सरयू को कड़ाही चढ़ाकर प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने अन्न दान कर सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कलवारी अरविन्द कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष कलवारी शिवाकांत मिश्र अपने दलबल के साथ मुस्तैद रहे।  
   
टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार, वाराह क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने कुआनो नदी व वाराह कुंड में डुबकी लगाई व दानपुण्य कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान बाराह ने सूकर का अवतार लेकर कुंड को खोदा और उसी कुंड मे श्रद्धालु आकर स्नान करते हैं। यहां मेले में लोगों ने खरीदारी की।

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, डिंगरापुर-शेखापुर घाट पर श्रद्धालुओं ने घाघरा नदी में डुबकी लगाई। इस दौरान पूजा पाठ के बाद लोगों ने दान पुण्य किया। बाद में यहां मेले का भी लुत्फ उठाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed