{"_id":"6168798383448f0acd549c21","slug":"karj-basti-news-gkp412957877","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज के नाम पर रकम जमा कराने वाले छह जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज के नाम पर रकम जमा कराने वाले छह जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर महिलाओं से धोखाधड़ी करने वाले छह जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बेलसड़ में कार्यालय खोलकर महिलाओं को कर्ज देने के नाम पर रुपये जमा करा रहे थे। रुपये लेकर भागते समय पुलिस ने इन सभी को पकड़ा। ठगी की शिकार महिलाओं की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
आरोपितों ने बेलसड बाजार में किराए का कमरा लेकर माइक्रोफाइनेंस एसोसिएशन के नाम से मंगलवार को ब्रांच खोली। इन लोगों द्वारा आसपास की महिलाओं को बताना शुरू किया कि 1632 रुपये बुधवार से जमा करेंगी तो बृहस्पतिवार को उनके खाते में 45 हजार रुपये उस संस्था को भेज दिया जाएगा। इसे उन्हें 2100 रुपया प्रतिमाह के हिसाब से जमा करके अदा करना होगा। इस झांसे में आकर सैकड़ों महिलाओं ने कतार में लगकर बुधवार को 1632 रुपये जमा किए। बुधवार देर शाम तक यह काम चला। बृहस्पतिवार को वे सामान समेटकर जाने लगे तो इसकी भनक पुलिस को लग गई। कप्तानगंज पुलिस द्वारा जमा रुपये लेकर भाग रहे कथित कंपनी के सदस्यों को रेहरवा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। इन ठगों के खिलाफ क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की कई महिलाओं ने वादी के रूप में प्रार्थना पत्र भी दिया।
प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दिनेश चंद्र चौधरी ने भी बताया कि मौके से आकाश कन्नौजिया निवासी गजरा, रामव्यास साहनी निवासी भड़सर खास खपधिक्का थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर, हरिकेश यादव व दीनदयाल शर्मा निवासी सरैया बाजार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर, बृजभान आजाद निवासी जंगल कौड़िया, थाना पीपीगंज और प्रभाकर निवासी रामपुर थाना झुंगिया जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक लाख 53 हजार 390 रुपये नकद, तीन मोटरसाइकिल, 11 अदद मोबाइल फोन, आठ आधार कार्ड, छह पहचान पत्र, चार एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, दो पाकेट पर्स, पांच बैग, एक लैपटॉप आदि बरामद किया गया।