फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Karha use to tea and milk with Haldi

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 03 Apr 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Karha use to tea and milk with Haldi
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती )। लखनऊ गोरखपुर रेल खंड पर स्थित थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव के रेलवे फाटक के समीप रविवार सुबह महिला का क्षत विक्षत शव मिला। सूचना पाकर जीआरपी के उप निरीक्षक पंचराम अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थोड़ी ही देर बाद वाल्टरगंज थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाने में जुट गई। इसी दौरान पहुंचे बहेरिया निवासी शिवजीत ने शव की पहचान अपनी मां 57 वर्षीय बासमती के रूप में की। बताया कि वह खेत में जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत गई। मौत की खबर से परिवार के बेटे इंद्रजीत, सुरजीत, शिवजीत सहित परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र मिश्र ने बताया कि महिला की मौत रेल के चपेट में आने से हुई है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह खेत में सरसों काटने जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed