{"_id":"67703885b8f2142dbc022b27","slug":"kapilvastus-team-reached-quarter-finals-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129543-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: क्वार्टर फाइनल में पहुंची कपिलवस्तु की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: क्वार्टर फाइनल में पहुंची कपिलवस्तु की टीम
Sat, 28 Dec 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही बस्ती प्रीमियर लीग बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन शनिवार को चार टीमों के बीच प्रतियोगिता हुई। इसमें कपिलवस्तु की टीम प्रतियोगिता जीत कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
शनिवार को प्रतियोगिता रौता ब्लास्टर और कृष्णा 11 की टीम के बीच खेला गया। रौता की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 47 रन बनाए। जवाब में उतरी कृष्ण 11 की टीम ने तीन ओवर में ही मैच को अपने नाम कर लिया।
दूसरा मैच कृष्णा 11 और महादेव की टीम से खेला गया। इसमें टॉस जीत कर कृष्ण 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 133 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी महादेवा की टीम ऑल आउट हो गई और कृष्णा 11 ने 77 रन से जीत हासिल की। तीसरा मैच रोता और कपिलवस्तु की टीम से खेला गया। इसमें रौता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन का लक्ष्य रखा । लक्ष्य का पीछा करते हुए कपिलवस्तु की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
चौथे मैच में महादेव व कपिलवस्तु के बीच खेला गया। महादेव की टीम ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए कपिलवस्तु की टीम ने तीन ओवर में ही रवि व रूपेश की शानदार बल्लेबाजी से जीत हासिल की और कपिलवस्तु की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।