फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kanwar Yatra: Blockade on highway, movement of heavy vehicles stopped

कांवड़ यात्रा : हाईवे पर नाकाबंदी भारी वाहनों की आवाजाही बंद

Sat, 08 Aug 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Blockade on highway, movement of heavy vehicles stopped
हाईवे पर फुटहिया चौराहे के पास की गई नाकेबंदी। संवाद
बस्ती। कांवड़ यात्रा को देखते हुए बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर शुक्रवार शाम चार बजे से यातायात प्रतिबंध लागू कर दिया गया। ट्रक, ट्रेलर समेत भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। अगले चार दिनों तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। इस दौरान गोरखपुर से लखनऊ आवागमन करने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन

पहले दिन छोटे चार पहिया वाहनों को कुछ राहत दी गई। हालांकि भारी वाहनों को बस्ती से अयोध्या की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। प्रशासन ने फोरलेन समेत जिले की प्रमुख सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए फोरलेन, लुंबिनी-दुद्धी मार्ग और रामजानकी मार्ग पर पुलिस की नाकाबंदी कर दी गई है। पश्चिम में घघौआ और पूरब में जनपद सीमा टेमा रहमत के पास हाईवे को लॉक किया गया है।
विज्ञापन

टेमा रहमत से बस्ती तक कई डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। गोटवा, पिकौरा, तिलकपुर, महराजगंज, कप्तानगंज, तेलियाजोत, बबुरहिया व छावनी समेत कई गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। चार पहिया वाहनों को पूछताछ के बाद ही अनुमति मिल रही है। कलवारी चौराहे पर आंबेडकरनगर की ओर निकाले जा रहे वाहन : लखनऊ से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहन बाराबंकी से ही जरवल रोड, कर्नलगंज, गोंडा, उतरौला, डुमरियागंज रोड पर डायवर्ट किए जा रहे हैं। अयोध्या से बस्ती, गोरखपुर आने वाले वाहन अयोध्या से लोलपुर, कटरा, लकड़मंडी, नवाबगंज, गोंडा, डुमरियागंज डायवर्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से डायवर्ट कर मेंहदावल रोड होते हुए बांसी, डुमरियागंज, उतरौला होकर निकाला जा रहा है। बस्ती से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को बड़ेवन ओवरब्रिज के नीचे से मनौरी-भानपुर-डुमरियागंज के रास्ते आगे को भेजा जा रहा है। फुटहिया ओवरब्रिज से कलवारी होते टांडा आंबेडकरनगर की ओर डायवर्ट किए जा रहे हैं। आंबेडकर नगर से बस्ती आने वाले वाहनों को कलवारी चौराहे से गायघाट, कुदरहा, लालगंज होते हुए भेजा जा रहा है। जबकि गोरखपुर से आने वाले वाहनों को पॉलिटेक्निक चौराहे से डायवर्ट कर उतरौता रोड पर निकाल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed