{"_id":"64a710ed6d6322641b0aee14","slug":"kanwar-festival-will-become-memorable-flowers-will-rain-on-shiva-devotees-basti-news-c-207-1-bst1001-899-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: यादगार बनेगा कांवड़ उत्सव... शिवभक्तों पर होगी पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: यादगार बनेगा कांवड़ उत्सव... शिवभक्तों पर होगी पुष्प वर्षा
Fri, 07 Jul 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जनपद में मनाया जाने वाला कांवड़ उत्सव इस बार फिर यादगार बनेगा। शिवभक्तों पर फूलों की वर्षा होगी। इसके लिए लखनऊ से उड़न खटोला आएगा। जिस पर डीएम एवं अन्य अधिकारी भ्रमण कर कांवड़ियों पर फूल बरसाएंगे।
कांवड़ यात्रा को बृहस्पतिवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि कांवड़ मार्ग पर बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम से लेकर अयोध्या सीमा तक सड़क के दोनों तरफ सफाई कराया जाए। इसकी जिम्मेदारी पंचायत राज विभाग को सौंपी गई है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान सफाई कर्मचारियों की मदद से सड़क की दोनों पटरियों को साफ कराएंगे। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान सेवादार की भूमिका में अपने कार्य क्षेत्र में मुस्तैद भी रहेंगे। ताकि कांवड़ यात्रियों को समस्या होने पर तत्काल मदद मिल सके। उन्होंने बताया कि इस बार भी तेरस के दिन कांवड़ यात्रियों पर फूलों की वर्षा की जाएगी। बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम एवं कांवड़ मार्ग पर हेलीकाप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी की जा रही है। डीएम ने नगर पालिका परिषद से अमहट घाट पर प्रकाश एवं सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है। इसके अलावा यहां गोताखोर, मोटरबोट के भी इंतजाम किए जाएंगे। जिला पंचायत को भूअर निरंजनपुर से बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम तक प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।