{"_id":"66b2141472b902a1460cbb30","slug":"kanungo-arrested-for-taking-bribe-of-rs-10-thousand-for-measurement-of-land-in-basti-2024-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीन की पैमाइश के लिए दौड़ रह था आवेदक, कानूनगो ने 10 हजार रुपये की मांगी घूस- रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीन की पैमाइश के लिए दौड़ रह था आवेदक, कानूनगो ने 10 हजार रुपये की मांगी घूस- रंगे हाथों गिरफ्तार
Tue, 06 Aug 2024 05:46 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:46 PM IST
सार
कलवारी थानाक्षेत्र के बैजलपुल निवासी राम जियावन जमीन की पैमाइश के लिए काफी दिनों से चकबंदी विभाग के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि कानूनगो ने इसके लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये का इंतजाम न हो पाने की वजह से उसने तीन अगस्त को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बस्ती यूनिट को शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
घूसखोरी( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्ती में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने जमीन की पैमाइश के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत लेते समय चकबंदी विभाग के कानूनगो को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली में आरोपी कानूनगो राकेश कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत टीम प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बुधवार को आरोपी कानूनगो को गोरखपुर में एंटी करप्शन न्यायालय में पेश किया जाएगा। कलवारी थानाक्षेत्र के बैजलपुल निवासी राम जियावन जमीन की पैमाइश के लिए काफी दिनों से चकबंदी विभाग के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि कानूनगो ने इसके लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
रुपये का इंतजाम न हो पाने की वजह से उसने तीन अगस्त को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बस्ती यूनिट को शिकायत दर्ज कराई। पांच अगस्त को शिकायतकर्ता फिर एंटीकरेप्शन कार्यालय पहुंचा। बुधवार को रुपये देने की बात तय हुई। बुधवार को न्याय मार्ग स्थित चकबंदी कार्यालय के पास की चाय की दुकान पर राम जियावन ने कानूनगो राकेश कुमार सिंह को रुपये देने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
रुपये देते समय टीम ने आरोपी कानूनगो राकेश कुमार सिंह निवासी कठेला समय माता स्थान जनपद सिद्धार्थनगर को धर दबोचा।