{"_id":"698394e3a0d5f3f41605b8d7","slug":"kamakshi-group-and-bareilly-in-the-semi-finals-basti-news-c-207-1-bst1006-152561-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कामाक्षी ग्रुप और बरेली सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कामाक्षी ग्रुप और बरेली सेमीफाइनल में
विज्ञापन
रणजीत सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देते पूर्व जिला पंचायत सदस
हर्रैया। बीआर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे रणजीत सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैचों में कामाक्षी ग्रुप व बरेली की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। कामाक्षी ग्रुप के शानू अलीगढ़िया ने टूर्नामेंट का पहला शतक ठोका तो बरेली के लारा ने भी शतक ठोककर जीत में अहम भूमिका निभाई। शुक्रवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। कामाक्षी ग्रुप व मवई की टीमों के बीच हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मवई की टीम कामाक्षी ग्रुप के गेंदबाजों के आगे रन बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आई। आनंद यादव ने तीन ओवर के स्पेल में पांच विकेट लेकर तहलका मचा दिया। मवई की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन तक ही पहुंच सकी। विशाल पव्वा ने 63, सचिन मलिक ने 42 रन बनाए। कामाक्षी ग्रुप की टीम ने निर्धारित लक्ष्य एक ओवर शेष रहते जीत हासिल कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। कामाक्षी ग्रुप के सलामी बल्लेबाज शानू अलीगढ़िया ने जबरदस्त स्ट्रोक प्ले का नजारा पेश करते हुए महज 24 गेंदों में 14 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 102 रन की पारी खेली। वह शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा क्वार्टर फाइनल बरेली व नूरी इलेवन गोंडा की टीमों के बीच खेला गया। बरेली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित आठ ओवर में बरेली ने पवन यादव के ताबड़तोड़ 79 व जीशान के 46 रन की बेहतरीन पारियों के दम पर चार विकेट खोकर 182 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखा।
गोंडा की टीम इरशाद के 37 व विक्की के 40 रन की तेज शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई। गोंडा की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। जीशान ने दो विकेट झटके। पवन को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। आयोजक कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल बहराइच व बाराबंकी की टीम के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल व फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
मैच के दौरान पूर्व प्रधानाचार्य राम नरेश सिंह मंजुल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, आरपी श्रीवास्तव, फैयाज अहमद, संगल चौहान, सत्य प्रकाश, धर्मध्वज सिंह पप्पू,अविनाश श्रीवास्तव, गौरव सिंह मौजूद रहे।