{"_id":"64a4707c893783db8e01c334","slug":"kalwari-canal-cut-near-sarsanda-village-fields-filled-with-water-basti-news-c-207-1-sgkp1004-808-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरसंडा गांव के पास कटी कलवारी नहर, खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरसंडा गांव के पास कटी कलवारी नहर, खेतों में भरा पानी
Wed, 05 Jul 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विक्रमजोत क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से निकली सरयू नहर की कलवारी शाखा सरसंडा गांव के पास से होकर गुजरती है। नहर में दो दिनों से रिसाव हो रहा था जिससे वह मंगलवार को कट गई। नहर कटने से सरसंडा, जमौलिया, पचवस, शंकरपुर गांव के खेतों में पानी भर गया है। गांव के देवेंद्र सिंह, मनीष सिंह, सोनू सिंह, राजू गुप्ता आदि ने बताया कि नहर की सफाई व मरम्मत न होने के चलते पानी आते ही रिसाव शुरू हो गया और वह कट गई। यदि जल्द ही इसे बांधने का काम नहीं किया गया तो पानी आबादी क्षेत्र में भी घुस जाएगा। इसकी सूचना नहर खंड के अवर अभियंता को दी जा चुकी है। लेकिन खबर लिखी जाने तक मौके पर कोई नहीं पहुंचा था। अवर अभियंता अजय पटेल ने बताया कि नहर के तटबंध में रिसाव रोकने के लिए मरम्मत कार्य चल रहा है। जहां नहर कटने के स्थान को भराया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन