फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kalash Yatra taken out from Deoria Mafi Temple

Basti News: देवरिया माफी मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा

Sat, 07 Jun 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 07 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out from Deoria Mafi Temple
मुंडेरवा। देवरिया माफी शिव मंदिर परिसर से शुक्रवार को नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं मंदिर में राम दरबार, मां दुर्गा एवं हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञाचार्य दुर्गेश शास्त्री ने कलश का पूजन कराया। कलश यात्रा मंदिर परिसर के कुएं से जल भरकर ओरवाढा, जमोहे, कुसम्हा, गोदमवा, जगदीशपुर, मुंडेरवा कस्बा होते यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में प्रभु श्रीराम सीता, राधा कृष्ण, भोलेनाथ माता, पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि 7 जून से दोपहर दो बजे से कुभंनगरी प्रयागराज से आए कथा व्यास प्रतिमा तिवारी श्रीराम कथा सुनाएंगे। श्री आदर्श रामलीला मंडली रात 8 बजे से रामलीला का मंचन करेगी। 14 जून को पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अयोध्या हनुमान गढ़ी से आए राजू दास, धीरज सिंह, गया प्रसाद चौधरी, जोखन अग्रहरि,आशुतोष जायसवाल, अजय पांडेय, विनोद जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed