फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kalash Yatra taken out for Nava Parayan Gyan Yagya

Basti News: नरियांव से निकाली कलश यात्रा

Tue, 04 Apr 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 04 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out for Nava Parayan Gyan Yagya
सांऊघाट ब्लॉक के नरियांव से निकली श्रीराम कथा के शुभारंभ पर निकाली गयी कलश यात्रा।
बस्ती। श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत कथा और नव परायण ज्ञान यज्ञ के लिए नरियांव में सोमवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा नरियांव से क़ुरथिया, ओड़वारा होते हुए देवरिया शिव मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने जल भरा। इसके बाद ओड़वारा, क़ुरथिया से होते हुए कथा स्थल (विन्देश्वरी प्रसाद साहेब राम मेमोरियल इंटर कॉलेज) नरियांव पहुंची। इस दौरान देवरिया शिव मंदिर पर धार्मिक गीतों पर भगवान शिव व माता पार्वती के रूप में कलाकारों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया। कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण श्री राधा कृष्ण, श्रीराम माता जानकी लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी रही। संयोजक भक्ति नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि कथा सोमवार से शुरू होगी। 11 अप्रैल को कथा विश्राम लेगी। उसी दिन भंडारे का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन

पहले दिन शाम 4 बजे तक अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास पंडित अमरनाथ रामायणी श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। दूसरे दिन से अयोध्या धाम से पधारीं बाल विदुषी पंडित ज्योति शास्त्री कथा सुनाएंगी। इस मौके पर दिनेश कसौधन,राहुल श्रीवास्तव, जनार्दन लाल श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव व आदित्य गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed