फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kalash Yatra filled with water reached the Yagya place

Basti News: मनोरमा नदी से जल भरकर कलश यात्रा पहुंची यज्ञ स्थल

Fri, 01 Mar 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 01 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra filled with water reached the Yagya place
0
विज्ञापन

दौलतपुर व खोरिया में रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर/बनकटी। बृहस्पतिवार से परशुरामपुर के दौलतपुर व बनकटी के खोरिया में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।
परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, दौलतपुर में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं रामकथा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा आयोजन स्थल से शृंगीनारी, गोपीनाथपुर, परशुरामपुर के रास्ते मखौड़ा धाम पहुंची। यहां मनोरमा नदी के तट से जल भरकर कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल लौटी।
कथा व्यास गिरजेश दास महराज ने बताया कि लोक कल्याण के उद्देश्य से महायज्ञ आयोजित हो रही है। श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से ही समस्त पापों का शमन होता है। प्रतिदिन सायं छह से रात नौ बजे तक कथा चलेगी। इस मौके पर आचार्य रवि शुक्ल, देवकी नंदन मिश्र, सूबेदार मिश्र, पथरैची, गब्बर मिश्र, प्रेमनाथ, सालिकराम, किरन मिश्रा, नीलम मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, बाबा खोरेश्वर नाथ खोरिया में रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकाली गई।
इसमें 151 कन्याओं व महिलाओं से हिस्सा। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से डड़िया, देईसाड़ गांव होते हुए बानपुर स्थित कुआनों नदी के तट पर पहुंची। आयोजक जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन भोर चार बजे से सुबह 9 बजे तक यज्ञाचार्य संजय त्रिपाठी और दोपहर दो बजे से भरत शास्त्री कथा सुनाएंगे। मौके पर अश्वनी उपाध्याय, आनंद उपाध्याय, सर्वेश उपाध्याय, पिंटू प्रजापती, विनोद तिवारी, गिरजेश तिवारी, शनि उपाध्याय, अखिलेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed