फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kajari festival in Harraiya today, Deputy Chief Minister will attend

Basti News: हर्रैया में कजरी महोत्सव आज, शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री

Fri, 12 Sep 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kajari festival in Harraiya today, Deputy Chief Minister will attend
कजरी महोत्सव कार्यक्रम स्थल का डीएम व एसपी के साथ निरीक्षण करते विधायक अजय सिंह- विज्ञ​प्ति - फोटो : आर्काइव
बस्ती। जूनियर हाईस्कूल हर्रैया के परिसर में शुक्रवार को विधायक अजय सिंह की ओर से कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम रवीश गुप्ता और एसपी अभिनंदन ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए बड़े पैमाने पर रूपरेखा बनाई गई है। पुलिस-प्रशासन, सुरक्षा, यातायात व भीड़ प्रबंधन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक अजय सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना का चाबी वितरण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण, स्वयं सहायता समूह और सरकारी योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान विभिन्न स्टालों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि कजरी महोत्सव में जाने-माने कलाकार आल्हा, कजरी गीत, लोकगीत, सोहर और स्थानीय स्तर के विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। आल्हा सम्राट फौजदार सिंह आल्हा की प्रस्तुति देंगे। दूरदर्शन गोरखपुर की लोक गायिका सृष्टि दुबे और प्रख्यात लोकगायिका प्रतिमा यादव कजरी, लोकगीत सहित विभिन्न प्रकार के स्थानीय गीतों की प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed