फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   kabir marder case

कबीर हत्याकांड : सीबीसीआईडी ने कोर्ट में सौंपी चार्जशीट

Mon, 06 Jan 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
kabir marder case
नौ अक्तूबर को गोली मारकर की गई थी हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। छात्रनेता आदित्य उर्फ कबीर तिवारी हत्याकांड के चार अभियुक्तों पर सोमवार को सीबीसीआईडी की तरफ से आरोप पत्र न्यायालय को सौंप दिया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकिता दुबे की अदालत में विवेचक श्याम सिंह ने 1950 से अधिक पृष्ठों की चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें अनुराग तिवारी निवासी सेमरी थाना गोला बाजार गोरखपुर, अभय तिवारी निवासी निबिहा, मन्नू पांडेय उर्फ प्रशांत निवासी पिकौरा शिव गुलाम और नवरत्न उर्फ भोलू गुप्ता का नाम शामिल हैं।

नौ अक्तूबर को कोतवाली क्षेत्र के रंजीत चौराहे के पास कबीर तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शिव प्रसाद तिवारी निवासी एंठी थाना कप्तानगंज बस्ती ने आठ नामजद समेत 10 पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की विवेचना के दौरान मुन्नू पांडेय और तमंचा सप्लाई करने वाले भोलू गुप्ता का नाम प्रकाश में आया। इस तरह केस में कुल 12 आरोपी हैं। इनमें गोली मारने वाले अभय तिवारी व अनुराग तिवारी को मोहल्ले के लोगों ने दबोच लिया था। जबकि मन्नू को गिरफ्तार किया गया। वहीं भोलू को भी पुलिस ने जेल भेजा था। इसी बीच वादी पक्ष के दबाव पर तफ्तीश सीबीसीआईडी को सौंप दी गई। सोमवार को विवेचक श्याम सिंह ने चार के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed