फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Just shop in the mart...no hope for safety

Basti News: मार्ट में सिर्फ खरीदारी करें... सुरक्षा की उम्मीद नहीं

Sat, 10 Aug 2024 04:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Just shop in the mart...no hope for safety
- शहर के अधिकतर शॉपिंग मार्ट के प्रवेश द्वार पर जांच के पुख्ता इंतजाम नहीं
विज्ञापन


- न पार्किंग की सुविधा न ही आपात स्थिति में निकलने के लिए अलग दरवाजा


संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती। शहर के शॉपिंग काॅम्प्लेक्स, मार्ट या मॉल में परिवार के साथ खरीदारी करने जा रहे हैं तो किसी अनहोनी की स्थिति में सुरक्षा को लेकर खुद चौकन्ने रहें। शहर में दर्जनभर मार्ट एक ही छत के नीचे खरीदारी की तमाम सुविधाएं देकर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। रसोई के सामान के साथ कपड़े से क्रॉकरी तक सब कुछ उपलब्ध है लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नदारद हैं। हालत यह है कि शहर में सिर्फ एक शॉपिंग मार्ट ने अग्निशमन विभाग से एनओसी ली है।



शुक्रवार को शहर के शॉपिंग मार्ट की पड़ताल में चौंकाने वाली स्थितियां सामने आईं। ज्यादातर मार्ट में प्रवेश और निकासी के लिए एक ही दरवाजा है। आपात स्थिति में बाहर निकलने के लिए किसी इमरजेंसी गेट की व्यवस्था नहीं है। पेयजल और शौचालय की सुविधा तो है लेकिन पार्किंग की व्यवस्था शहर के किसी मार्ट में नहीं मिली। प्रवेश के दौरान भौतिक जांच की व्यवस्था या मेटल डिटेक्टर भी नहीं कहीं नहीं दिखा। ऐसे में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति बिना रोक-टोक प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन




---------------


ये हैं नियम

शॉपिंग मॉल या मार्ट के लिए प्लॉट का न्यूनतम क्षेत्रफल 4000 वर्गमीटर होना चाहिए। प्लॉट न्यूनतम 24 मीटर चौड़ा और सड़क के किनारे हो। नियम यह भी है कि निर्माण की अनुमति देने से पहले ट्रैफिक लोड, लाेगों के आवागमन, निकास, पार्किंग व्यवस्था, जलापूर्ति, ड्रेनेज, सीवरेज, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन व्यवस्था और अन्य सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर इन्हें सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



--

रोडवेज तिराहा : न मेटल डिटेक्टर और न पार्किंग की व्यवस्था
रोडवेज तिराहा स्थित शॉपिंग मार्ट के लिए अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं ली गई है। हालांकि आग लगने की स्थिति में अलार्म और फायर एक्सटिंग्यूसर की व्यवस्था है। आपात स्थिति में बाहर निकलने के लिए प्रबंधन की ओर से अलग दरवाजा तो बताया गया लेकिन दिखा नहीं। सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक गार्ड प्रवेश द्वार पर मिला। यहां न तो मेटल डिटेक्टर लगा है और न ही पार्किंग की कोई व्यवस्था है।




रेलवे स्टेशन रोड : बिना रोक-टोक किसी का भी प्रवेश संभव

रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित मार्ट के पास भी अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं है। बिना रोक-टोक कोई भी आ-जा सकता है। सुरक्षा के लिए वैधता के साथ फायर सिलेंडर लगे हैं। ग्राहकों के लिए वॉश रूम और पेयजल की व्यवस्था कोने में की गई है। पार्किंग की व्यवस्था न होने से ग्राहक सड़क पर ही वाहन खड़े कर आते-जाते हैं। हालांकि प्रबंधक हिमांशु ने दावा किया कि उनके यहां सभी मानक पूरे हैं।




गांधीनगर : न सुरक्षा गार्ड हैं और न ही मेटल डिटेक्टर

गांधीनगर स्थित वन इंडिया फैमिली मार्ट के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर नहीं लगा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सीसीटीवी दुरुस्त मिला लेकिन गेट पर कोई गार्ड नजर नहीं आया। मार्ट में 17 कर्मचारी हैं जो रोजाना 10-12 घंटे तक सेवाएं देते हैं। वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी यहां नहीं है। प्रभारी मैनेजर दीपक पांडेय ने दावा किया कि मार्ट में अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम हैं।




कंपनी बाग : आपात स्थिति में बाहर निकलना नामुमकिन

कंपनी बाग के पास स्थित मार्ट में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं दिखा। एक ही गेट से प्रवेश और निकासी है। गेट पर मेटल डिटेक्टर भी नहीं है। फायर एक्सटिंग्यूसर लगा मिला। आपात स्थिति में इस मार्ट से ग्राहकों और कर्मचारियों का निकल पाना लगभग नामुमकिन है। बिल्डिंग के तीनों फ्लोर अंदर से बहुत सघन हैं। शहर के इस मार्ट में सर्वाधिक भीड़ होती है लेकिन, सुरक्षा की दृष्टि से यहां इंतजाम लगभग शून्य हैं।




तीन तरह की होनी चाहिए जांच

जानकारों के मुताबिक शॉपिंग मार्ट में प्रवेश से पहले ग्राहक की तीन तरह से जांच करने का नियम है। पहला हैंडी मेटल डिटेक्टर से, दूसरा डोर फ्रेम के अंदर से प्रवेश कराकर और तीसरा सुरक्षा गार्ड द्वारा हाथों से जांच की जानी चाहिए ताकि कोई हथियार या सुरक्षा के लिए खतरनाक वस्तु भीतर न ले जाई जा सके। शहर के अधिकतर मार्ट में इसका पालन नहीं हो रहा है।




बोलेे जिम्मेदार

शॉपिंग मार्ट में सुरक्षा व्यवस्था मानक के अनुरूप ही होनी चाहिए। नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। शहर के सभी मार्ट की जांच कराई जाएगी। यदि मानक के अनुसार व्यवस्थाएं नहीं मिलीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- प्रतिपाल सिंह चौहान, एडीएम/सचिव बीडीए




शहर में करीब दर्जनभर शॉपिंग मार्ट संचालित हो रहे हैं। अभी तक सिर्फ एक ही मार्ट प्रबंधक ने एनओसी ली है। अन्य की जांच कराकर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

- यतींद्र नाथ मुराव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed