फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Junior Research Fellow and a medical student drowned while bathing in the Budhi Rapti River.

Basti News: बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गए जेआर और मेडिकल छात्र की डूबकर मौत

Tue, 21 Apr 2026 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Junior Research Fellow and a medical student drowned while bathing in the Budhi Rapti River.
सिद्धार्थनगर/बस्ती। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के योगमाया मंदिर के पास से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती में नहाने गए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट सत्यम नायक (26) और एक एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र सचिन महावर (22) की मौत हो गई। वहीं, साथ नहाने गए विनीत और नितेश को ग्रामीणों ने बचा लिया। पुलिस लाश का पंचनामा करके आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं, घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों और स्टाफ में गहरा दुख है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर सत्यम नायक (26) पुत्र संतराम निवासी गायघाट थाना कलवारी जनपद बस्ती, एमबीबीएस द्वितीय वर्ष 2024 बैच के छात्र सचिन महावर (22) पुत्र महेश निवासी सवाई माधोपुर राजस्थान और विनीत (22) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी नखुई भरतपुर राजस्थान और नितेश (20) निवासी झुनझुनू राजस्थान दोपहर में मेडिकल कॉलेज से एक कार से निकले थे। यहां से जोगिया कोतवाली क्षेत्र के योगमाया मंदिर के पास से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी के पास कार खड़ी करके सभी ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद गहरे पानी में जाकर डूबने लगे।
विज्ञापन

चीख-पुकार के बाद चंद कदम पर ही स्थिति उदयपुर गांव के लोग नदी में छलांग लगाकर निकालने के प्रयास में जुट गए। इसमें विनीत और नितेश को सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि, सत्यम नायक और सचिन गहरे पानी में समा गए थे। कुछ समय स्थानीय गोताखोरों में प्रयास किया और उन्हें बाहर निकाला गया। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में लाकर जांच की गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जोगिया कोतवाली की पुलिस लिखापढ़ी करके लाश पंचनामा करके आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष जोगिया अभय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोर को तत्काल लगा डूबते लोगों की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए थे। कड़ी मेहनत के बाद दो लोगों को बचाया गाया और दो लोगों की बाडी निकाली गई। परिजन को सूचना दे दी गई है। एक जेआर और दो मेडिकल छात्र बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतकों का शव माॅर्चरी में रखवाया गया है।
---
बोले जिम्मेदार
सूचना मिलने पर टीम के साथ घटनास्थल पर गए थे। पुलिस के सहयोग से लाया गया, जहां पर एक जूनियर डॉक्टर और एक एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र की मौत हो गई जबकि दो छात्र सुरक्षित हैं। मृतक के परिवार के लोगों को जानकारी दे दी गई।

- प्रो. राजेश मोहन, प्राचार्य माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज
---
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी में मेडिकल कॉलेज के छात्रों की डूबने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ बांसी और एसओ जोगिया तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। दो की मौत दुखद घटना है। जोगिया कोतवाली की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुुई है।
- प्रशांत कुमार प्रसाद, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed