फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Judo karate practice done in character building camp

Basti News: चरित्र निर्माण शिविर में कराया जूडो कराटे का अभ्यास

Thu, 25 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 25 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Judo karate practice done in character building camp
बस्ती। सीएमएस स्कूल में आयोजित चरित्र निर्माण शिविर में आर्य वीरों को जूडो कराटे का अभ्यास कराया गया। आठ दिवसीय शिविर के बौद्धिक सत्र में मुख्य संरक्षक आर्य वीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि आर्य वीर दल वह कार्यशाला है, जहां से चरित्रवान, बलिष्ठ, सुसंस्कृत और अनुशासित युवकों का निर्माण होता है। इन्हीं तपे हुए नवयुवकों के कंधे पर देश का भविष्य निर्भर है। देश में आर्य वीर दल जैसे संगठनों की आवश्यकता है जो समाज को सही व नई दिशा दे सकता हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षक आर्येंद्र ने कहा कि यह अभ्यास बच्चों को अपने देश के लिए शक्ति का उपयोग करने की प्रेरणा देता है। बौद्धिक कक्षा में एक्यूप्रेशर चिकित्सक डॉ. नवीन सिंह ने बच्चों को मर्म दाब चिकित्सा लाभ व सावधानियां बताईं। आचार्य देवव्रत आर्य ने शिविर की उपयोगिता बताई। शिविर उपाध्यक्ष वेदकुमार आर्य ने बताया कि शिविर में आर्य वीर शारीरिक शिक्षा प्राप्त कर तन से स्वस्थ रह सकेंगे वहीं योग, आसन व प्राणायाम सीखकर मन से भी सबल व स्वस्थ हो सकेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर अनूप कुमार त्रिपाठी, रामकमल सिंह, योग शिक्षक नवल किशोर चौधरी, अजीत कुमार पांडेय, सुभाष चंद्र आर्य, योग शिक्षिका कामना पांडेय, शंकर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed