फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   JP Nadda today in Basti

बलिया से चली जन विश्वास यात्रा आज बस्ती में लेगी विराम

Sun, 02 Jan 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda today in Basti
जेपी नड्डा आज बस्ती में
विज्ञापन

बलिया से चली जन विश्वास यात्रा आज बस्ती में लेगी विराम
बस्ती। गोरखपुर क्षेत्र के बलिया से लेकर बस्ती तक के 62 विधानसभा क्षेत्रों को मथने के बाद भाजपा की जन विश्वास यात्रा रविवार को बस्ती में विराम लेगी। इस मौके पर एपीएन पीजी कॉलेज में जनसभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। यात्रा के समापन कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक रखी है।
केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों विश्वास की मुहर लगाने के लिए भाजपा की जन विश्वास यात्रा रविवार से बलिया से 19 दिसंबर को शुरू हुई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा का शुभारंभ किया था। गोरखपुर क्षेत्र के सभी 62 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए यात्रा शनिवार की देर शाम बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश की। रविवार को महादेवा, हर्रैया, कप्तानगंज व सदर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान विधायकों ने गर्मजोशी के साथ यात्रा का स्वागत किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। यात्रा के दौरान छह जनसभा, 47 स्वागत सभा, दो रैली व चार बड़ी जनसभाओं से भाजपा ने अपने सियासी ताकत का अहसास में कोई कसर नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

आज पौने एक बजे नड्डा का होगा संबोधन
प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से एपीएन पीजी कॉलेज पहुंचेंगे और पौने एक बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर ढाई बजे पुलिस लाइन से हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed