{"_id":"68911a27201de0d72904ae0d","slug":"jk-hospital-investigation-complete-action-avoided-basti-news-c-207-1-bst1005-141468-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जेके अस्पताल की जांच पूरी, कार्रवाई से परहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जेके अस्पताल की जांच पूरी, कार्रवाई से परहेज
Tue, 05 Aug 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
बस्ती।जेके अस्पताल में बच्चे की मौत मामले में जांच प्रक्रिया एक सप्ताह पहले पूरी कर ली गई है, लेकिन अधिकारी कार्रवाई से परहेज कर रहे हैं। पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाया है।
दो टीमें अस्पताल की जांच कर रही थीं। सीएमओ की ओर से गठित टीम ने पहले ही जांच कर सौंप दी थी। इस पर संदेह होने पर सीएमओ के आग्रह पर डीएम ने जांच के लिए एसडीओ को नामित किया था।
अब एसडीओ ने भी जांच कर रिपोर्ट भेज दी है, लेकिन, सीएमओ के स्तर से अभी तक अस्पताल पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे पीड़ित पक्ष काफी परेशान है। पीड़ित पक्ष ने कहा है कि मजिस्ट्रीयल जांच भी पूरी हो चुकी है, फिर भी मामले को जानबूझ कर लटकाया जा रहा है। टीम में शामिल अतिरिक्त उप जिलाधिकारी हृदय नाथ तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट दे दी गई है। संवाद