फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jitendra was murdered in the insistence of having a relationship again.

Basti News: दोबारा संबंध बनाने की जिद में हुई थी जितेंद्र की हत्या

Thu, 14 Nov 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 14 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Jitendra was murdered in the insistence of having a relationship again.
गांव की महिला ने पोखरे में ढकेल दिया था, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट(बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के थन्हवा मुड़ियारी गांव के जितेंद्र की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इस दौरान धक्का-मुक्की होने लगी। जितेंद्र पोखरे में गिर गया था। इससे उसकी मौत हुई थी। उसका शव गांव के पश्चिम कैदहवा ताल में पेट का बल उतराया मिला था।
पुलिस ने आरोपी शशिकला को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी ने गांव की एक महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए हत्या कराने का आरोप लगाया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी शशिकला ने बताया कि जितेंद्र से उसका करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग था। एक द-सरे से फोन पर बीतचीत करते थे। जितेंद्र भी आता-जाता था।
विज्ञापन

आरोप है कि उससे मारपीट भी करता था। शशिकला ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन जितेंद्र ने फोन कर उसे गांव के बाहर कैदहवा तालाब के पास बुलाया। वह तालाब पर गई। जितेंद्र ने शराब पी रखी थी। दोनों ने आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए। जितेंद्र दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। इस पर कहासुनी व धक्का-मुक्की होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान शशिकला ने छीना-झपटी करते हुए उसे तालाब में धकेल दिया। इससे जितेंद्र की मृत्यु हो गई। आरोपी महिला को कलवारी पुलिस में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed