फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jewellery and cash worth 20 lakhs stolen in Arjunpur village

Basti News: अर्जुनपुर गांव में 20 लाख के जेवर व नकदी चोरी

Fri, 05 Sep 2025 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 05 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth 20 lakhs stolen in Arjunpur village
छावनी। थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। परसीजोत, पखेरी गांव के बाद बुधवार देर रात अर्जुनपुर गांव के एक घर में चोरी हो गई। यहां से लगभग 20 लाख के जेवर चोरी हो गए।
विज्ञापन


बुधवार को अर्जुनपुर गांव में चोरों ने घनश्याम उपाध्याय के घर को निशाना बनाया। परिवार के लोग बाहर बरामदे में सो रहे थे। पीछे के दरवाजे से घर में घुसे चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद कमरों में रखी अलमारी, बक्से का लॉक तोड़कर चोरी की। इनके घर से लगभग बीस लाख के जेवर व नकदी की चोरी हुई है। घनश्याम उपाध्याय के पुत्र दीपक रात में खेत की रखवाली कर रहे थे। दीपक का कहना है कि रात के लगभग 2 बजे चार लोग खेत की तरफ से जा रहे थे। पूछने पर मारने के लिए दौड़ा लिए। जान बचाकर घर भाग आया। घर के अंदर गया तो देखा दरवाजा खुला था। इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed