{"_id":"6612e9a9f9e9c0682a066ac4","slug":"jewelery-worth-rs-295-lakh-found-in-bike-trunk-basti-news-c-207-1-sgkp1002-114519-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाइक की डिक्की से 2.95 लाख का जेवर चुराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाइक की डिक्की से 2.95 लाख का जेवर चुराने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 08 Apr 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
गोंडा जिले के खोड़ारे क्षेत्र का निवासी है पकड़ा गया राजू
28 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एसओजी की मदद से कोतवाली पुलिस ने 28 मार्च की रात बाइक की डिक्की में रखा स्वर्ण व्यवसाई का बैग चुराने वाले आरोपी को पटेल चौक के पास से रविवार को धर दबोचा। बैग में 2.95 लाख रुपये के जेवरात रखे थे। एसओजी प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात, 5700 रुपये, कार आदि बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के मटेरिया निवासी आरोपी राजू उर्फ रीशिश चोरी का जेवरात बेचने की फिराक में जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, दुबौलिया बाजार निवासी आकाश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि दुबौलिया में उनकी जेवरात की दुकान है। 28 मार्च को दुकान का सोना-चांदी एक बैग में रखकर बाइक की डिक्की में रख दिया। दुकान जाने लगा तो उसी समय शहर कोतवाली की मड़वानगर निवासी कविता ने फोन कर बुलाया। बाइक लेकर उसके घर चला गया।
कविता ने बाइक को वहां से हटवाने के लिए चाभी ले ली। इसी दौरान उसका बैग गायब हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। जिसमें राजू उर्फ रीशिश को गिरफ्तार कर लिया। 26 अदद सोने और 82 अदद चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं।