फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jesus is born coined Merry Christmas

यीशु जन्मे तो गूंजा मेरी क्रिसमस

Sat, 24 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 24 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Jesus is born coined Merry Christmas
सेंट जेम्स चर्च मे सुबह प्रार्थना।
आधी रात को कृत्रिम रूप से बनाई गई गौशाला में यीशु के जन्म लेते ही हैप्पी क्रिसमस, मेरी क्रिसमस की गूंज होने लगी। विशेष प्रार्थना सभा (मिस्सा) कर सुख शांति की कामना की गई। बाईबल का पवित्र संदेश ‘आज दाउद के नगर बैतलहम में तुम्हारे लिए एक उद्धारकर्ता जन्मा है यही मसीह प्रभु है’ सुनाया गया। सांता क्लॉज बने क्रिसमस फ्रेेंड्स ने उपहार और आशीर्वाद दिए।
विज्ञापन


 शहर स्थित सेंट बेसिल और सबसे पुरानी चर्च सेंट जेम्स आकर्षक ढंग से सजी थीं। सेंट बेसिल चर्च के फादर बिन्नी पॉल व फादर जॉन के नेतृत्व में रात 11 बजे विशेष आराधना शुरू हुई जो रात 12 बजे तक चली । इस दौरान सुख शांति की कामना की गई। गोरखपुर से बनवाए गए विशेष केक को अनुयायियों में वितरित किया गया। शहर की सबसे पुरानी चर्च सेंट जेम्स में रेब्यू. ईए. स्टेर्लिंन ने विशेष प्रार्थना सभा कराई। सेंट बेसिल चर्च के  फॉदर बिन्नी ने बताया कि यीशू जन्म पर रविवार सुबह आठ बजे से विशेष प्रार्थना होगी। सेंट जेम्स में रविवार सुबह 10 बजे और एक जनवरी 2017 की सुबह 10 बजे विशेष प्रार्थना सभा होगी।
विज्ञापन


बस्ती में करीब 100 परिवार ईसाई समुदाय के हैं। क्रिसमस की तैयारियां कई दिन पहले से शुरू हो गई थीं। घरों में कैरोल सिंगिग के कार्यक्रम व उपहार वितरित किए जाते रहे। स्कूलों में भी क्रिसमस के पूर्व ही धूम रही। सांता बनकर बच्चों ने उपहार बांटे गए। क्रिसमस की रात सभी घरों में आधुनिक सजावट के साथ क्रिसमस ट्री विशेष रूप से सजाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed