फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   JE AES wary of school children

स्कूली बच्चों ने जेई एईएस से सावधान किया

Thu, 28 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 28 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
JE AES wary of school children
कलवारी मे इंसेफेलाइटिस के जागरूकता के लिए छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली।
इंसेफलाइटिस जागरूकता रैली को बुधवार को राजकीय इंटर कालेज के परिसर से डीएम ने नरेंद्र सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लगभग दस हजार छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों को लाने की जिम्मेदारी डीआईओएस डा. राजेश आर्य और बीएसए मनिराम सिंह की रही। रैली गांधीनगर और कंपनीबाग से होते हुए स्टेडियम तक गई। स्टेडियम में चौपाल की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर प्रभारी कमिश्नर/डीएम नरेन्द्र सिंह पटेल ने रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए डीआईओएस और बीएसए सहित अन्य अधिकारियों, बच्चों,  अभिभावकों, अध्यापकों को बधाई दी। कहा कि बच्चों का यह संदेश हर घर परिवार को जागरूक कर आस पास साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित करेगा। 
विज्ञापन

 
राजकीय इंटर कालेज से करीब नौ बजे से निकाली गई रैली गांधी नगर, कंपनीबाग होते हुए शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम पहुंची। जागरूकता रैली मेें बच्चो के हाथों में इंसेफेलाइटिस से निपटने का संदेश लिखी तख्तियां थीं। 
विज्ञापन


रैली के दौरान स्कूलों के अध्यापक कतार को पंक्तिबद्ध करते रहे।  रैली समापन के अवसर पर स्टेडियम ग्राउंड में उपस्थित 10 हजार से अधिक  प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंडलायुक्त ने बच्चों और उपस्थित लोगों को साफ सफाई रखने के लिए शपथ  दिलाई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर सिंह,  मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जे पी सिह, जिला मलेरिया अधिकारी मंडल  समन्वयक इंसेफेलाइटिस जागरूकता, डॉ राकेश मणि, जिला विद्यालय निरीक्षक,  जिला आबकारी अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण,  पत्रकार, अध्यापक और समाजसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुदरहा ब्लाक के बीआरसी से खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव चंद जायसवाल ने बच्चों की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विनोद कुमार श्रीवास्तव, अजय  कुमार चौधरी, जयप्रकाश, रामकलेश सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed