फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   jd health reached saltwo phc

पीएचसी पर अचानक पहुंचे जेडी स्वास्थ्य

Tue, 24 Oct 2017 11:32 PM IST
basti
basti Updated Tue, 24 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
jd health reached saltwo phc
स्‍वास्‍थ्‍य - फोटो : amar ujala
सल्टौआ।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पर मंगलवार की सुबह अचानक जेडी स्वास्थ्य डॉ. आरके त्रिपाठी पहुंच गए। यहां अचानक पहुंचे जेडी को देखते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। जांच-पड़ताल के दौरान उपस्थिति पंजिका मेें स्वास्थ्य कर्मी आईओ देवेंद्र चौधरी अनुपस्थित पाए गए। इस पर एडी ने संबंधित से स्पष्टीकरण तलब किया है।
सुबह साढ़े दस बजे पहुंचे एडी ने सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया। मरीजों से दवा आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे दवा वितरण कक्ष में पहुंच गए, जहां पर्चियों का उन्होंने अवलोकन किया। यहां से निकल कर एडी स्वास्थ्य ने प्रसव कक्ष, वार्ड आदि का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान बीसीपीएम सर्वजीत चौरसिया से आशा को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के भुगतान की प्रक्रिया पूछ ली। संतोष जनक उत्तर पाकर वे आगे बढ़ गए। प्रसव कक्ष में उन्होंने मौजूद उपकरणों और ब्लीचिंग पाउडर घोल की मात्रा के बारे में स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी हासिल किया। वार्डों में मरीजों से दवा व मिलने वाली सुविधाओं पर बातचीत की। जेडी स्वास्थ्य डॉ. त्रिपाठी ने वैक्सीन कक्ष में कोल्डचेन पर बातचीत की। जांच में यहां वैक्सीन रखने वाले बॉक्स का थर्मामीटर खराब पाया, जिसे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार वर्मा को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉक्टर सचिन कुमार, आयुष डॉ. प्रदीप कुमार शुक्ल, शिव प्रसाद, पन्नालाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

बभनान सीएचसी में दिए सफाई के निर्देश 
बभनान। गौर सीएचसी पर दो बजे दिन में अचानक जेडी हेल्थ डॉ. आरके त्रिपाठी पहुंच गए। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद मिश्र एएनएम और आशाओं की बैठक कर रहे थे। बैठक में जेडी हेल्थ ने विभिन्न मुद्दों पर आशाओं और एएनएम से बातचीत की। इसके बाद जेडी हेल्थ ने अस्पताल की व्यवस्था पर एक नजर डाली। जाते-जाते वे सफाई को और व्यवस्थित करने के निर्देश दे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed