फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jawans and citizens ran with SP in mini marathon

मिनी मैराथन में एसपी संग दौड़े जवान और नागरिक

Fri, 12 Aug 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Jawans and citizens ran with SP in mini marathon
मैराथन के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत। - फोटो : BASTI
मिनी मैराथन में एसपी संग दौड़े जवान और नागरिक
विज्ञापन

प्रथम 10 जवानों और नागरिकों को किया गया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक आवास से शुरू हुई प्रतियोगिता
बस्ती। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित स्वतंत्रता सप्ताह कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक आवास से सुबह सात बजे से शुरू हुई हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के बाद प्रथम 10 पुलिस एवं प्रथम 10 आम नागरिकों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक आवास से शुरू हुआ। उसके बाद शास्त्री चौक, न्याय मार्ग, कटरा, फब्बारा तिराहा, कम्पनी बाग, चेतक तिराहा, सर्किट हाउस होते हुए पुलिस अधीक्षक आवास पर समाप्त हुआ। इस आयोजन में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव तथा आम नागरिक व पुलिस के जवानों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। एसपी ने प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले आम नागरिक व पुलिस के जवान को पुरस्कृत कर सभी प्रतिभागियों को भविष्य में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

-------------
यह रहे प्रथम 10 स्थान वाले नागरिक
प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले आम नागरिकों में मोहम्मद इबरार, रोशन कुमार, सूरज मौर्या, मनोज यादव, उमंग सिंह, अंगद चौधरी, भारत कुमार, आयुष सिंह, नवरत्न कुमार, अभिषेक तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
प्रथम दस पुलिस के जवान
कांस्टेबल चंद्रशेखर (पीएसी), कां. राहुल (पीएसी),कां. अभिषेक कुमार यादव थाना सोनहा, कां. सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव थाना रुधौली, कां. राम गोविन्द पुलिस लाइंस, कां. छविराम यादव थाना सोनहा, कां. संगम यादव (पीएसी), कां. सुरेन्द्र कुमार (जीआरपी), कां. शेषन यादव पुलिस लाइन, कां. अजय कुमार थाना वाल्टरगंज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed