फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Janmashtami celebrated with pomp

जिले में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Sat, 20 Aug 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami celebrated with pomp
बस्ती शहर के पुरानी बस्ती में सजी झांकी। - फोटो : BASTI
जिले में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
विज्ञापन

जगह-जगह सजीं झांकियां, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
पुलिस लाइंस, रेलवे स्टेशन, रोडवेज व प्रतिष्ठानों में हुआ आयोजन
बस्ती। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को जगह-जगह झांकियां सजाई गईं। भजनों पर लोग रातभर आस्था की डुबकी लगाते रहे। रात 12 बजते ही नंद के आनंद भयो... गूंज उठा।
जन्माष्टमी के दिन भक्तों ने उपवास रखकर भगवान कृष्ण की पूजा की। पुलिस लाइंस में भव्य झांकी सजाई गई। लोगों ने श्रीकृष्ण की आरती उतारकर जन्मोत्सव मनाया। जिले के सभी थाना परिसरों में भी राधा-कृष्ण की झांकी सजाई गई। रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ व जीआरपी पोस्ट पर झांकी सजाई गई। आधी रात को श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रोडवेज परिसर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष कन्हैया सिंह, अभिनव श्रीवास्तव और इंद्रजीत तिवारी की अगुवाई में झांकी सजाई गई। देर रात तक जागरण का कार्यक्रम चला। इस मौके पर भक्ति गीतों पर लोग थिरकते रहे। कार्यक्रम में एआरएम सर्वजीत वर्मा, सीनियर फोरमैन चंद्रभान भाष्कर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह, सुशील गौड़, सत्यदेव मिश्रा, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बनकटी क्षेत्र के मखदूमपुर व सोभनपार आदि गांवों में बने गो आश्रय स्थलों पर पशुपालन विभाग की ओर से गो पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित विष्णु देव तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गो पूजन करवाया। इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार शुक्ला, डॉ. प्रशांत कुमार, राम प्रकाश तिवारी, सुनील कुमार पांडेय, धीरज कुमार, नीरज पांडेय, प्रदीप कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बच्चों ने निभाई राधा-कृष्ण की भूमिका
रुधौली में बीआरसी एकेडमी के रियांश चौधरी ने कृष्ण व अर्पिता ने राधा की भूमिका निभाकर सबका मन मोह लिया। तहसील क्षेत्र के प्रवीण चौधरी ने अपने बेटे प्रतीक चौधरी को जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के बाल रूप में तैयार किया तो लोग मोहित हो उठे।
...
देर रात तक भजन पर झूमते रहे लोग
छावनी कस्बे में बृहस्पतिवार रात गीत-संगीत व भजन संध्या के साथ जन्माष्टमी मनाई गई। थाना भवन के सामने स्थित शिव-दुर्गा मंदिर पर रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर भगवान का जन्मोत्सव मनाया। भजन संध्या में अलका खत्री ने वृंदावन में हुकुम चले बरसाने वाली का, कान्हा भी दीवाना है राधा रानी का... गीत से भक्तों को थिरकने पर मंजूर कर दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर त्रिपाठी, जीतेंद्र कसौधन, अनिल सोनी व श्याम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
...
श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम का समापन
बस्ती। आर्य समाज नई बाजार में आयोजित श्रावणी उपाकर्म और वेद प्रचार कार्यक्रम का समापन श्र कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हुआ। आचार्य ओमव्रत ने वैदिक मंत्रों से आहुतियां दिलाते हुए यजमानों को बताया कि तप और स्वाध्याय से जीवन आदर्श बन जाता है।

उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र का अनुसरण व अनुकरण करना चाहिए। श्रीकृष्ण को योगेश्वर भी कहा जाता है, क्योंकि योग साधना, संध्या, दैनिक अग्निहोत्र व यज्ञमय कार्य उनके जीवन के अभिन्न अंग थे। श्रीकृष्ण बहुत विद्वान कूटनीतिज्ञ थे, इसीलिए उन्होंने गोपियों के माध्यम से कंस के अत्याचार व राज्य व्यवस्था की जानकारी हासिल कर बड़ी चतुराई से कंस को समाप्त किया। इस मौके पर गरुण ध्वज पांडेय, वामदेव मिश्र, गणेश आर्य, उपेंद्र आर्य, विश्वनाथ व राजीव जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed