फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jan Arogya Mela: Doctors kept waiting...disillusionment of patients

जनआरोग्य मेला : डाॅक्टर इंतजार करते रहे...मरीजों का मोहभंग

Mon, 18 Nov 2024 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela: Doctors kept waiting...disillusionment of patients
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। प्रदेश सरकार की तरफ से सीएचसी और पीएचसी पर रविवार को आयोजित होने वाला आरोग्य मेला औपचारिकता बनकर रह गया है। जांच, इलाज आदि की कोई सुविधा न होने के कारण मरीजों का इस मेले से मोहभंग होने लगा है।
इस दिन भी प्रतिदिन की तरह वही लचर व्यवस्था पाई गई। जिले से कोई विशेषज्ञ डाॅक्टर के आने की व्यवस्था हुई न कोई अलग से जांच की व्यवस्था होती है।
मुंडेरवा संवाद के अनुसार सीएचसी पर 35 मरीज पहुंचे। डाॅक्टर शिप्रा शर्मा ने बताया कि खांसी, बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीज ही आए। डऍक्टर ने बताया कि दिन में मौसम गर्म और रात को शीत गिरने के कारण लोगों को सर्दी,जुखाम, गले की बीमारी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं ओड़वारा पीएचसी पर भी काफी अव्यवस्था दिखी। डाॅक्टर नीलम चौधरी मौजूद रहीं, लेकिन सिर्फ 20 मरीज ही आए। गायघाट संवाद के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर डॉ. भानु प्रताप मरीजों का इंतजार करते दिखे। आरोग्य मेले में 12:30 बजे तक महज दो ही मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मेले में मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिलने से मरीज मेले में नहीं पहुंच रहे हैं। फार्मासिस्ट ओम प्रकाश एलटी विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी संवाद के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को सीबीसी व रक्त जांच के लिए आए मरीजों को वापस जाना पड़ा। कई मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर अधिक पैसे देकर जांच करानी पड़ी। डाॅ. कुमकुम राय ने बताया कि दो बजे तक 20 मरीजों को परामर्श व जांच कर दवा दी गई। शिवरतन विश्वकर्मा, गीता शुक्ला, माया ने बताया कि ब्लड ग्रुप की जांच कराने आई थीं, मगर नहीं हुई। सीबीसी जांच में बताया गया कि लैब में रीजंट समाप्त हो गया है। डिमांड की गई है, आने पर ही जांच की जा सकती है।
सल्टौआ संवाद के मुताबिक सीएचसी पर 45 लोग उपचार कराने के लिए आए। बुखार से पीड़ित सुधांशु, संगीता, सुशील, प्रिया, शिवकुमार, रीता, चंदा देवी का कहना है कि यहां जांच के नाम पर कुछ नहीं है। पेट दर्द से परेशान पुष्पावती ने बताया कि यहां महिला डाॅक्टर की तैनाती न होने से मेले में उपचार कराने में परेशानी होती है। यहां तैनात डॉ. आफाक अहमद ने मरीजों का उपचार किया।
कलवारी संवाद के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में आरोग्य मेले में रविवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे चिकनगुनिया से पीड़ित राम अवतार निवासी हरिबंशपुर आये।

चिकित्सक डॉ मनोज कुमार ने बताया कि राम अवतार को मुंबई में चिकनगुनिया हो गया था। तब उसका प्लेटलेट 40 हजार था। यहां दवा कराने के बाद उसका 135 हजार हुआ। आज इसको तेज बुखार था। मलेरिया का जांच अस्पताल से ही किया गया। जांच में मलेरिया नेगेटिव आया तथा हीमोग्लोबिन कम निकला। इसके लिए दवा व इंजेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed