{"_id":"58c2ee684f1c1b8322dc6127","slug":"jalegi-1720-holika-will-fly-abir-gulam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलेगी 1720 होलिका, उड़ेंगे अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलेगी 1720 होलिका, उड़ेंगे अबीर-गुलाल
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
फाग गाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल यानी 12 मार्च को होली की पूर्व संध्या पर जिले के 1720 स्थानों पर होलिका दहन होगा। कुछ स्थानों पर सम्मत गाड़ने के स्थान को लेकर लोगों में अनबन की बात सामने आई थी, जहां एकराय बनाने की कोशिश जारी है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हुड़दंग में शालीनता नहीं बरतने पर पुलिस सख्ती बरतेगी।
शहर के रोडवेज, स्टेशन रोड, अस्पताल चौराहा, पांडेय बाजार, बैरिहवा मोड़, रौता चौराहा, पांडेय बाजार, गांधीनगर, कंपनी बाग, कटरा चौराहा, बडे़बन, मनौरी चौराहा, हरदिया चौराहा, पीडब्लूडी गेट, सिविल लाइंस, महुली रोड के अलावा अन्य कई स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। इस दौरान शराब की दुकानों पर भी पुलिस की निगाह है। एसपी का कहना है कि होली के रंग में भंग न पड़ सके, इसके लिए सतर्क रहने की जरूरत है। होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस ने इंतजाम कर लिया है। रेंज में संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शांतिपूर्ण और सादगी से होली का त्योहार मनाए जाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। थाने की फोर्स के अलावा क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को चौबीस घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है। थानावार गठित शांति सुरक्षा कमेटियों की मीटिंग की जा चुकी है।
बरतें एहतियात
किसी पर ऐसी टिप्पड़ी न करें, जिससे उसकी भावना आहत हो।
अफसरों ने पुलिस कर्मचारियों को रिजर्व रखने की नसीहत
सांप्रदायिक क्षेत्रों में खास सतर्कता बरतने का निर्देश
नए स्थानों पर होलिका न जलाने कर फरमान
पांच साल के बीच होली पर बवाल करने वालों पर नजर
अश्लील और फूहड़ गाने बजाने वालों पर कार्रवाई