{"_id":"6a70e41e242c78acd50133a8","slug":"jaipuria-cricket-academy-defeated-khair-cricket-team-basti-news-c-207-1-bst1005-163660-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जयपुरिया क्रिकेट अकादमी ने खैर क्रिकेट टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जयपुरिया क्रिकेट अकादमी ने खैर क्रिकेट टीम को हराया
Tue, 04 Aug 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
- अंडर-16 वर्ग में खैर इंटर कॉलेज में खेली जा रही प्रतियोगिता
- प्रशांत गुप्ता ने ठोका शतक तो शिवांश पांडेय ने झटके कुल आठ विकेट
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को अंडर-16 आयु वर्ग के बीच एक मैच खेला गया। मैच में जयपुरिया क्रिकेट अकादमी ने खैर क्रिकेट टीम को 33 रन से हरा दिया।
निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में जयपुरिया क्रिकेट अकादमी बस्ती ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जयपुरिया क्रिकेट अकादमी बस्ती ने 29.4 में 183 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रशांत गुप्ता ने 104 की शानदार पारी खेली। इसके अलावा यश ने 16 और यश गोस्वामी ने नौ रन बनाएं। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से देवी प्रसाद ने तीन विकेट लिए। मेधांश प्रताप ने दो, अभय, अरमान और आयुष ने एक-एक विकेट झटके।
स्कोर का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती की टीम 26.3 ओवर में 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से सौरभ पाल ने 32, अरमान ने 22 और आदित्य ने 15 रन बनाए। जयपुरिया क्रिकेट टीम की तरफ से शिवांश पांडेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ विकेट झटके। अस्मित पांडेय ने दो विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी करने वाले शिवांश पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।