फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   It seems every day traffic jam , people get annoyed

यहां हर रोज लगता है जाम, लोग परेशान

Thu, 21 Dec 2017 12:11 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Thu, 21 Dec 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
It seems every day traffic jam , people get annoyed
यहां हर रोज लगता है जाम, लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज (बस्ती)। बस्ती  ‌जनपद के महराजगंज कस्बे में पंडूल रोड पर आये दिन जाम लगता है। इसका कारण मार्ग पर अतिक्रमण व टोल टैक्स बचाने के चक्कर में बड़े वाहनों का भी इसी रास्ते से होकर आना-जाना है।

विज्ञापन


कस्बे के पंडूल मार्ग पर अतिक्रमण के चलते आए दिन राहगीरों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। यहां बैंक, अस्पताल, स्कूल और कई सरकारी संस्थाओं के कार्यालय होने के कारण दूर दराज गांवों के लोग यहां अक्सर अपने काम के लिए आते हैं। साथ ही सोमवार और बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार लगने के कारण भी यहां भीड़ बढ़ जाती है।कस्बे के श्याम सुंदर तिवारी, सुनील कुमार, मुन्ना यादव, दुर्गेश कुमार ने बताया कि पंडूल रोड से अधिकतर ट्रक टोल टैक्स बचाने के चक्कर में राम जानकी मार्ग भिउरा तक जाते हैं। इससे इस मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं गन्ना लदे ट्रक बिजली के तार से टकरा जाते हैं। इससे कई बार आग भी लग चुकी है। समस्या के निराकरण के लिए कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed