फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   isan inter college students vacinated

किसान इंटर कालेज में छात्रों ने टीकाकरण को लेकर दिखाया उत्साह

Sat, 05 Feb 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
isan inter college students vacinated
किसान इंटर कॉलेज के 180 विद्यार्थियों ने लगवाया टीका
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती )। कोरोनारोधी टीकाकरण के मद्देनजर किसान इंटर कॉलेज भानपुर के विद्यार्थियों में उत्साह है। शनिवार को सीएचसी भानपुर से विद्यालय पहुंची टीम से विद्यालय के 180 छात्र-छात्राओं ने टीकाकरण कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार राय ने बताया कि ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया गया था। इसके चलते विद्यालय के 12 वर्ष से ऊपर के सभी छात्र और छात्राएं टीकाकरण के मद्देनजर उत्साहित है। जिसके चलते सभी समय से पहुंचकर टीकाकरण मे सहयोग कर रहे हैं। शनिवार को विद्यालय में आयोजित कैंप में एएनएम सुनीता दुबे, सीएचओ संजना सिंह, शिक्षक रामलखन पाठक, संजय कुमार पांडेय, संतोष मिश्र व राम बुझारत यादव, राजकुमार ओझा, उमेश कुमार ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed